सपने में गौरेया पक्षी देखना
सपने में गौरेया पक्षी देखना अथिति के आगमन का सूचक होता है। तथा इस स्वप्न को देखने का मतलब है की आपके घर में किसी मेहमान के आगमन होने वाला है।
सपने में गौरेया को पकड़ना
सपने में किसी को गौरेया पकड़ते देखे तो समझे की कोई शोक समाचार प्राप्त होगा। अगर कोई सपने में गौरेया को मारता है तो उसे व्यापर या पेशे में असफलता प्राप्त होगी।
सपने में पुरुष द्वारा गौरेया को पकड़ना उसकी परेशानी को बढ़ाता है। और वही अगर कोई स्री सपने में गौरेया को पकडे तो उसके बच्चे बीमार पड़ सकते है।
सपने में गौरेया को कीड़े चुगते देखना
अगर कोई सपने में गौरेया को कीड़े चुगते देखता है तो मानिये उसकी सम्पति पर जो भी खतरा था , वह टल चूका है।
सपने में गौरेया का जोड़ा देखना
अगर सपने में आपको गौरेया का जोड़ा दिखाई दे तो यह सपना शुभ होता है, इसका अर्थ है की कोई नया मेहमान आपके घर आने वाला है। और उसके आने से ख़ुशी का माहौल पुरे घर में छा जायेगा।
सपने में पक्षिओं के साथ उड़ना
अगर आप अपने सपने में पक्षिओं के साथ खुद को उड़ते देखते है तो इसके शुभ फल आपको मिलते है अर्थात यह शुभ स्वप्न होता है। इस स्वप्न का अर्थ है की आपके भविष्य में अधूरे काम पुरे हो जायेंगे। धन और आयु दोनों में इस इस प्रकार के सपने से वृद्धि होती है।
सपने में पक्षिओं का चहचहाना देखना
सपने में पक्षिओं का चहचहाना देखना अशुभ संकेत होता है इस स्वप्न का अर्थ है की आपके जीवन में गंभीर खतरा जल्द ही आने वाला है। और आपको हर चीज से संभलकर रहना चाहिए।