सपने में होली खेलते देखना शुभ संकेत माना जाता है। साथ ही कोई अच्छी खबर मिलने का इशारा होता है वही अविवाहित लीगो को ऐसा सपना आए तो उन्हें जल्दी ही कोई जीवनसाथी मिल जाता है।
सपने में लाल रंग से होली खेलना
सपने में लाल रंग से खुद को या किसी और को होली खेलते देखे तो यह इस बात का इशारा करता है की आपको आने वाले समय में कुछ संभलकर रहना चाहिए।
सपने में गुलाबी रंग देखना
सपने में यदि गुलाबी रंग दिखे या गुलाबी रंग से खुद को या किसी और को होली खेलते देखे तो ऐसा सपना कोई अच्छी खबर मिलने या बड़ी उपलब्धि मिलने का संकेत है।
सपने में काले रंग से होली खेलते देखना
सपने में कोई व्यक्ति काळा रंग से होली खेलता है तो यह अच्छा नहीं है आपको किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
सपने में पीला रंग देखना
सपने में पीले रंग से होली खेलना इस बात का संकेत करता है की आपको जीवन में बड़ी जिम्मेदारी मिलने वाली है यह जिम्मेदारी व्यापर या परिवार से सम्बंधित हो सकती है।