सपने में कछुआ देखने का अर्थ
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!Would you like to make money with an investment of ₹5 rupees?
प्रत्येक दिन हम कोई न कोई सपना जरूर देखते हैं और उसमें छुपे रहस्य को समझना भी चाहते हैं । लेकिन लाख कोशिश करने के बाद भी हम इस पहेली को सुलझा नहीं पाते। सपने में हमें कुछ न कुछ ऐसा दिखता जिसे देख या तो हम खुश होते है या फिर दुखी लेकिन हर सपने के पीछे कुछ ना कुछ हमारे जीवन से जुड़े तथ्य होते है।
उसी प्रकार यदि किसी व्यक्ति को सपने में कछुआ दिखाई दे तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह शुभ सपना माना जाता है। कछूए को हिन्दू धर्म के अनुसार भगवान विष्णु से जोड़कर देखा जाता है। इसलिए लोग कछुए का बहुत ज्यादा मान-सम्मान करते है। बहुत से लोग तो अपने घर में शुभ प्रतिकों के रूप में कछूए को रखते है । ताकी उनके घरों में भगवान विष्णु जी की कृपा बनी रहे।
कछुआ हमारे जीवन की समृद्धि, हमारे अच्छे भाग्य, हमारे धन, हमारी उम्र और हमारी बुद्धिमता का प्रतीक माना जाता है।
सपने में कछुआ देखना
सपने में कछुआ देखना संकेत करता हैं। कि आपके जीवन में धन का लाभ, सुख समृधि और पारिवारिक जीवन के लिए बहुत ही अच्छा सपना होता है। कछुआ का सपना खुशियों का फल देता है।और सपने में कछुआ देखने से सोने चांदी का लाभ होता हैं। या जीवन में जो इच्छा है उसकी पुरी होने की आशा हैं यह भी संकेत देता हैं।
सपने में कछुआ पकड़ना
सपने में कछुआ पकड़ना एक तरह से शुभ होता है क्योकि स्वप्न में कछुआ देखना शुभ होता है और अगर कछुए को पकड़ते है तो यह भी शुभ ही माना जायेगा।
स्वप्न ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसा सपना देखने पर जातक कि आने वाले समय में उसे धन लाभ होता है उसके परिवार में खुशियां आती है उसकी सभी परेशानियां दूर होती हैं आने वाला समय सुखमय होता है आर्थिक स्थिति अच्छी होती है चांदी का लाभ हो सकता है जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है मनोबल बढ़ता है।
सपने में कछुए को तैरते देखना
सपने में कछुए को तैरते देखना एक शुभ एवं सकारात्मक सपना होता है यदि कोई व्यक्ति अपने सपने में कछुए को पानी में तैरते हुए देखता है तो उसके आने वाले समय में सबसे कठिन परिश्रम के पश्चात सफलता की प्राप्ति होगी ऐसा सपना आने पर व्यक्ति को खुशियों की प्राप्ति होगी। मतलब सफलता तो मिलेगी लेकिन आपको इसके लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। और आने वाला समय व्यक्ति और उसके परिवार के लिए बेहतर होगा।
सपने में कछुए को खाना खिलाना
सपने में कछुए को खाना खिलाना धनप्राप्ति का संकेत होता है और यह सपना एक शुभ सपना होता है। लक्ष्मी जी की कृपा आप पर बरसेगी। आपको बस अपना काम बिना ढिलाई और पूर्ण निष्ठा के साथ करते रहना है। यह एक बहुत ही शुभ सपना है।
सपने में छोटे कछुए देखना
सपने में छोटे कछुए देखना संतानप्राप्ति या संतानसुख का संकेत करता है इस सपने का अर्थ है की जल्द ही आपके घर में बहुत बड़ी खुशखबरी आने वाली हैं। खासकर उनके लिए जो निसंतान है उनको निकट भविष्य में संतान की प्राप्ति हो सकती हैं। यह सपना व्यापार लाभ का भी संकेत माना जाता है अगर आप जॉब करते हैं तो प्रमोशन के मौके मिलेंगे।