सपने में लड़की देखना शुभ और अशुभ अर्थ (sapne me ladki dekhna)
सपने में लड़की (स्त्री) देखना शुभ और अशुभ दोनों ही हो सकते हैं | आपको सपने में लड़की या स्त्री किस रूप में दिखाई देती है उस पर निर्भर करता है कि सपने में लड़की देखना शुभ है या अशुभ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!Would you like to make money with an investment of ₹5 rupees?
वैसे स्वप्न शास्त्र, ज्योतिष शास्त्र और मनोविज्ञान का सपनो के बारे में अलग अलग तर्क होता है. शास्त्र कुछ अलग तरह से फल बताते है और मनोविज्ञान इंसानी दिमाग की गतिविधि के अनुसार फल बताते है. दोनों ही फल अपनी अपनी जगह पर सही होते है।
हमे ज्यादातर सपने में वही चीजे दिखाई देती है जिन चीजों की हमारे अंदर चाह होती है, मतलब जब हम किसी चीज को दिन में देखते है और उसको हम दिन में नहीं कर पाते और हमारे अंदर उस चीज के प्रति कोई भाव होता है तो वही चीज नींद में दिखाई देती है। हमारे द्वारा देखे गए ज्यादातर सपने हमारे दिन में सोचे गए विचार और भावनाओ से बनकर आते है. ऐसे सपनो का कोई खास अर्थ नहीं होता है यह सिर्फ हमारे अंदर उठ रहे विचार और भावो का प्रतिविम्ब होता है।
कुछ सपने ऐसे भी होते है, जो की बहुत कम ही देखने को मिलते है लेकिन यह सपने हमारे भविष्य में होने वाली घटनाओ से जुड़े होते है, यह प्रतीकात्मक सपने होते है. ऐसे सपने बहुत कम ही आते है. इसीलिए रात को देखे गए सभी सपनो को व्यर्थ भी नहीं समझना चाहिए, बस हमे पता होना चाहिए की हमने जो सपने में देखा है वह हमने कही बीते दिनों में सोचा या देखा तो नहीं था ? अगर नहीं सोचा या देखा तो जरूर ही वह आपके लिए संकेत हो सकता है।
तो चलिए अब हम आगे जानते है की सपने में सुन्दर लड़की, खूबसूरत लड़की हँसते हुए या घूमते हुए देखने पर उसका अर्थ क्या हो सकता है।
सपने में लड़की देखने से क्या होता है
सपने में लड़की देखना ज्यादातर शुभ होता है और यह सौभाग्य, धन की प्राप्ति, यश, कार्य में सफलता, प्रेम प्राप्ति की ओर संकेत करता है. वैसे यह भी जरुरी है की सपने में आप लड़की को किस स्थिति में देखते है सुन्दर लड़की देखना, लड़की का हंसना या काली लड़की व औरत, स्त्री का दिखाई पड़ना आदि यह अलग अलग स्थिति में देखने पर उनके अर्थ भी अलग हो जाते है।
अगर कोई लड़की अपने सपने में खुद को गंदे और मेले कपडे में घूमते हुए देखती है तो इसका अर्थ बहुत ही शुभ होता है. ऐसे सपने में गंदे मेले कपडे पहनकर घूमते हुए देखने से उस स्त्री को योग्य पति की प्राप्ति होती है. यह स्वप्न देखने वाली लड़की को उसके योग्य अच्छा पति मिलता है।
सपने में सुन्दर लड़की देखना
सपने में खूबसूरत लड़की दिखाई देने का अर्थ है कि आपको मनचाही नौकरी मिलने का संकेत है। आप अपनी नौकरी से संतुष्ट होंगे, यही इशारा करता है। इसीलिए सपने में खूबसूरत लड़की को देखना शुभ माना जाता है।
अगर कोई यात्री अगर स्वप्न में सुन्दर लड़की को देखे तो उसे भी लाभ प्राप्त होता है। अगर कोई लकड़हारा सुन्दर लड़की देखता है तो उसे बहुत सारे धन की प्राप्ति होगी, वह आने वाले समय में ढेर सारा धन कमायेगा। जब किसी व्यक्ति को स्वप्न में सुन्दर लड़की, स्त्री उत्तेजित गुस्से में दिखे और दिखने के थोड़े देर बाद ही वह गायब हो जाए तो यह स्वप्न अच्छा नहीं होता, ऐसा देखना बुरे दिन आने का सूचक होता है. इस तरह उत्तेजित होकर उसका गायब होना नुकसान और बुरे दिन का संकेत होता है. अगर कोई बीमार व्यक्ति ऐसे देखे तो यह उसके दुर्भाग्य का सूचक होता है
ठीक ऐसे ही अगर को व्यक्ति सुन्दर लड़की, स्त्री का फोटो सपने में देखता है तो यह भी बेहद शुभ होता है. ऐसे सुन्दर लड़की का फोटो देखने पर व्यक्ति को किसी सुन्दर खूबसूरत लड़की से प्यार मिलता है. उसका किसी सुन्दर नारी से सम्बन्ध जरूर जुड़ता है. आने वाले समय में उसका या तो सुन्दर स्त्री से प्रेम होगा या उससे मुलाकात होगी जो व्यक्ति का दिल जीत लेगी। अगर कोई पुरुष अपने सपने में किसी सुनहरे बालों वाली लड़की को देखता है तो यह बहुत अच्छा शगुन होता है. ऐसे देखने पर व्यक्ति का किसी धनी परिवार वाली लड़की से विवाह होता है. यह स्वप्न एक धनवान स्त्री से विवाह होने का सूचक होता है।
सपने में लड़की को हँसते देखना
सपने में महिला या लड़की मुस्कुराते (हँसते) हुए दिखाई देती है तो इसका अर्थ यह है कि जल्द ही आप क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं उसमें आपकी तरक्की होने का संकेत है। यदि आप किसी जगह नौकरी करते हैं तो आपका पद बढ़ने का संकेत है। यदि आप व्यापारी है तो मुस्कुराते हुए लड़की का स्वप्न फल व्यापार में बढ़ोतरी फायदा और भारी मात्रा में धन प्राप्ति होने का इशारा है।
जब कोई स्त्री सपने में खुद को या किसी लड़की, स्त्री को खिलखिलाकर हंसते हुए देखती है तो यह बदचलन होने का सूचक होता है. यह स्वप्न दर्शाता है की देखने वाली लड़की का चरित्र आगे चलकर बदचलन हो सकता है।
जब कोई पुरुष किसी स्त्री को मुस्कुराते हुए देखे तो यह अच्छा सपना होता है और व्यक्ति को धन, ख़ुशी की प्राप्ति करवाता है. अगर कोई सफ़ेद कपडे पहने हुए स्त्री को अपने सपने में मुस्कुराते हुए देखे तो यह भी शुभ होता है और सुख की प्राप्ति करवाता है. पुरुष के लिए स्त्री को मुस्कुराते हुए देखना कार्य में उन्नति व शुभता का सूचक भी होती है।
सपने में लड़की के स्तन देखना
अगर कोई पुरुष अपने सपने में किसी भी स्त्री के स्तन देखता है, तो इस तरह लड़की के स्तन देखने का मतलब बहुत ही शुभ होता है, यह स्वप्न देखने पर उस पुरुष की जल्द ही अपनी मनचाही लड़की से शादी होती है. ऐसे पुरुष को अपनी मनपसंद पत्नी मिलती है. जैसे लड़की जिस तरह की लड़की उसे पसंद होती है उसी तरह की पत्नी उसे प्राप्त होती है।
अगर कोई स्त्री अपने सपने में देखती है की कोई पुरुष उसके स्तन पर नजर दाल रहा है तो समझे की आने वाले समय में लोग उसके साथ जबरदस्ती कर सकते है, उसकी मर्जी के खिलाफ उससे शारीरिक सम्बन्ध बना सकते है. ऐसे में यह स्वप्न देखने के बाद लड़की को बहुत ही सतर्क हो जाना चाहिए. आने वाले समय में यह स्वप्न देखने वाली स्त्री से कोई व्यक्ति घिनोने सम्बन्ध बना सकता है।
अगर कोई विवाहिक व्यक्ति अपने सपने में किसी स्त्री के स्तन देखता है तो यह भी बहुत शुभ होता है. ऐसा देखने पर व्यक्ति की पत्नी को विरासत में ढेर सारे धन की प्राप्ति होती है. इस तरह चाहे अनजान लड़की के स्तन दिखाई दें या किसी के भी स्वप्न में दिखाई दें तो यह बहुत ही शुभ होता है।
सपने में लड़की से बात करना या घूमना
खुद को सपने में लड़की से बात करते हुए दिखाई देते हैं इसका अर्थ यह है कि आपका आपके समाज में मान सम्मान बढ़ने वाला है। स्वप्न शास्त्र अनुसार सपने में लड़की से बातें करना शुभ माना जाता है और सामाजिक कार्य में आपकी पहचान बढ़ने का संकेत देता है।
अगर कोई व्यक्ति अपनी प्रेमिका या पत्नी के साथ बगीचे या हरी जगह, घूमने की जगह पर खुद को घूमते हुए देखे तो यह अपनी प्रेमिका व पत्नी जिसके साथ घूम रहे हो उसके साथ मन मिलने का सूचक होता है. दोनों में कोई खटास हो तो वह इस स्वप्न को देखने के बाद मिठास में बदल जाती है।
अगर आप किसी लड़की से प्रेम करते है और सपने में उसके साथ किसी बगीचे या घूमने जैसी जगह पर खुद को घूमते हुए देखते है तो यह बेहद शुभ होता है. ऐसा स्वप्न देखने का मतलब है की आने वाले समय में आपका उस लड़की से विवाह हो जायेगा और आपका दांपत्य जीवन बहुत मधुर होगा।
अगर कोई किसी अनजान लड़की के साथ घूमते हुए देखे और वह लड़की अच्छी हो कुरूप नहीं हो तो यह शुभ होता है. आने वाले समय में किसी से मित्रता हो सकती है. अगर आप अपनी किसी दोस्त या कोई लड़की जिसे आप पसंद करते है और उसके साथ घूमते हुए खुद को देखते है तो जल्द ही आपकी मुलाकात उससे हो सकती है।
सपने में कम उम्र की लड़की देखना
सपने में कम उम्र की लड़की जो की बच्ची हो, ऐसी छोटी लड़की को देखना बहुत शुभ होता है. छोटी कन्या को देखना लक्ष्मी की प्राप्ति करवाता है और सौभाग्य भी खुलता है यह सब तरह से शुभ होता है।
सपने में लड़की से गले मिलना
अगर कोई व्यक्ति अपने सपने में लड़की से गले मिलना देखे तो इसका मतलब लड़की कैसी है उस पर निर्भर होगा। अगर आप किसी शुशील सुन्दर लड़की से गले मिलना देखते है तो यह शुभ होता है. यह प्रेम मिलने, किसी से मित्रता होना, धन की प्राप्ति होने का सूचक होता है. अगर कोई प्रेमी अपनी प्रेमिका से गले मिले तो आने वाले दिनों में उसकी मुलाकात अपनी प्रेमी से हो सकती है।
अगर कोई कुरूप, खुले बाल, काले कपडे, खून में लथपथ, बड़े नाख़ून वाली स्त्री के साथ गले मिलता है तो यह बेहद अशुभ होता है।
सपने में सजी संवरी लड़की देखना
सपने में लड़की को सजी संवरती देखना बेहद शुभ माना जाता है. अगर आपको भी ऐसा सपना आए तो समझ लीजिए बहुत जल्द आपके घर में कोई खुशखबरी आने वाली है. इसका मतलब यह भी हो सकता है कि आपकी शादी तय होने वाली है या फिर आपके घर में किसी बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है।
विधवा स्त्री को खुले बाल किये हुए देखना अशुभ होता है, दुर्भाग्य का सूचक होता है।
सपने में पेशाब करती स्त्री देखना
सपने में किसी (स्त्री) लड़की को पेशाब करते हुए देखे तो यह स्वप्न व्यक्ति को सुख की प्राप्ति करवाता है. ऐसे पेशाब करते हुए किसी नारी लड़की को देखने पर व्यक्ति को काम सुख की प्राप्ति होती है, किसी स्त्री से उसे प्रेम मिलता है. आने वाले समय में व्यक्ति का किसी स्त्री से प्रेम हो सकता है और प्रेम के बाद उसे उसी स्त्री से काम सुख की प्राप्ति भी हो सकती है. पेशाब करती लड़की को देखने का मतलब काम तृप्ति करवाता है।
सपने में बिना वस्त्र के (नग्न) स्त्री देखना
अगर कोई पुरुष सपने में किसी स्त्री को बिना वस्त्र के (नग्न) देखता है तो यह काम सुख की प्राप्ति होने को दर्शाता है अगर कोई स्त्री स्वयं को नग्न देखे तो यही फल उसे भी मिलेगा, उसे भी काम सुख की प्राप्ति होगी।
लेकिन अगर कोई अपने सपने में खुद को नंगा देखे तो यह अच्छा स्वप्न नहीं होता. भले कोई लड़की खुद को नंगा देखे या कोई लड़का खुद को नंगा देखे ऐसे देखने पर व्यक्ति को प्रेम में निराशा मिलती है.जब किसी व्यक्ति को सपने में कोई खून से लतपथ लाल रंग वाली और सूखे फूलों की माला पहने हुए किसी स्त्री से गले लगता है तो यह बेहद अशुभ होता है. ऐसे स्त्री किसी भी पुरुष को स्वप्न में गले लगते हुए देखे तो समझे की उसका जीवन पूरा हो गया है उसकी जल्द ही मृत्यु हो जाती है।
ठीक इसी तरह अगर कोई लड़की जिसके बाल खुले हो और उसने शरीर पर काले पदार्थ का लेप किया हो और वह किसी को सपने में गले लगती है, आलिंगन करती है तो समझे की स्वप्न देखने वाले व्यक्ति की मृत्यु आगई है. ऐसे सपने बहुत ही अशुभ होते है।
सपने में बूढ़ी औरत को देखना
सपने में बूढ़ी औरत दिखाई देती है जो सफेद साड़ी पहनी हुई है तो इसे बहुत शुभ संकेत माना जाता है | स्वप्न शास्त्र अनुसार सपने में बूढ़ी औरत देखना मतलब धन-संपत्ति ज्वेलरी में बढ़ोतरी होगी | इतना ही नहीं सामाजिक कार्य में आपकी दिलचस्पी बढ़ेगी | स्वप्न शास्त्र अनुसार सपने में बूढ़ी औरत को देखना सबसे ज्यादा लाभदायक और फायदेमंद होता है | यदि किसी को सपने में बूढ़ी औरत दिख जाए तो समझो कि उसकी डूबती किस्मत जगमगा उठेगी।
सपने में लड़की का रोना देखना
सपने में लड़की रोते हुए दिखाई देने का अर्थ है कि आपका अपने पार्टनर से झगड़ा हो सकता है | दोनों के बीच क्लेश बढ़ सकता है यदि आप कुंवारे हैं और सपने में लड़की का रोना दिखाई दे इसका अर्थ है कि आपका परम मित्र या सहेली आपको छोड़कर जाने का इशारा है | रोते हुए लड़की का स्वप्न फल अशुभ संकेत माना जाता है।
सपने में लड़की के साथ संभोग करते दिखाई देना
सपने में खुद को किसी लड़की के साथ संभोग करते हुए देखने का मतलब आप के पास बहुत जल्दी बड़ी सफलता हाथ लगने वाली है. आपको धन की प्राप्ति हो सकती हैं साथ ही आपकी लव लाइफ भी अच्छी होने का संकेत है।
Koi aurat sapne me apane aap ko nangi dekhti hai .to iska matlab ki o maregi
nahi.