सपने में साँप देखने के मतलब (Sapne Me Saap Dekhna)

Sapne Me Saap Dekhna
Spread the love

जीवन हर व्यक्ति को सपने में साँप दिखाई देता है जिसके शुभ और अशुभ दोनों मतलब हो सकते हैं। लेकिन यह इस बात पर निर्भर करता है कि सपने में सांप आपको किस अवस्था में दिखाई दिया है। स्वप्न शास्त्र अनुसार जब राहु कमजोर होता है तब सांप दिखाई देते हैं तो वहीं कई बार सपने में कुछ सांपों को देखना धन के आगमन का भी संकेत माना जाता है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Would you like to make money with an investment of ₹5 rupees?

हिन्दू धर्म ग्रन्थ में साँप को पूर्वज माना जाता है। ग्रंथों में साँप को पूर्वज का स्थान दिया गया. ऐसा माना जाता है की मरे हुए व्यक्ति जिनकी गति नहीं होती है वह सांप की योनि भोगते है या यूँ कहे की वह सांप के जरिये अपनी मौजूदगी का एहसास करवाते है, उनकी आत्मा सांप में वास करने लगती है.

सपने में साँप का दिखना अनेकों प्रकार की स्थिति दर्शाती है जैसे धन की प्रप्ति,संकट आना, बीमारी आना, धोका मिलना, शत्रु का आक्रमण होना, सिधि की प्रप्ति होना, शत्रु का नाश, शत्रु पर विजय प्रप्ति करना, काम वास्ना का जागना , मन की शांति प्रप्ति होना, हार का सामना करना शक्ति का जागना, इछा शक्ति का जाग्रित होना, धोका मिलना , शारीरिक सुख का भोगना, जोड़ा बनना ।

किस तरह के साँप देखना शुभ: स्वप्न शास्त्र अनुसार अगर सपने में सफेद रंग का सांप दिखाई दे तो इसका मतलब है कि आपके आर्थिक जीवन में जल्द ही तरक्की होने वाली है। आपके जीवन में धन का किसी न किसी माध्यम से आगमन हो सकता है। वहीं सपने में अगर आप खुद को सांप से खेलते हुए देखें तो इसका मतलब आपको जल्द ही शुभ समाचार मिलने वाले हैं। सपने में भूरे रंग का सांप अगर पेड़ पर चढ़ता दिखाई दे तो इसका मतलब आपको जल्द ही नौकरी या व्यापार में सफलता मिल सकती है।

किस तरह के साँप देखना अशुभ: सपने में सांप अगर आपको डस ले तो यह चिंता का विषय है जिसका मतलब है कि आपको कोई भयंकर बीमारी हो सकती है। यदि सपने में सांप आपको दौड़ा रहा है तो समझ लीजिए कि असल जिंदगी में भी आप किसी से भयभीत हैं और किसी चीज का सामना करने से घबरा रहे हैं। यदि सपने में आप सांप को मारने का प्रयास कर रहे हैं या आपको मरा हुआ सांप दिखाई दे तो इसका अर्थ है कि आपने राहु के कष्ट भोग लिये हैं और आपके कष्ट जल्द ही दूर होने वाले हैं।

आमतौर पर सपने में कई बार कुछ वस्तु या जानवर का आना व्यक्ति के डर, प्रेम या उस वस्तु के प्रति सोच से भी हो सकता है।

सपने में काले साँप का काटना

काले साँप का काटना अशुभ माना जाता है।अगर आप को सपने मे काला साँप काटता है तो समझ लेना चाहिए की आपकी ज़िंदगी मे कोई बहुत बड़ा संकट या बीमारी विप्पति आने वाली है। इसके विपरीत समुद्र शास्त्र के अनुसार अगर आप पूनम के दिन साँप दिखाई देता है तो वो बहुत ही शुभ माना जाता है कारोबार मे बदोतरी , परिवर वालों का साथ मिलता है,बिगड़े काम बनते है और इसके साथ-साथ शिक्षा मे भी बहुत अच्छे अवसर प्राप्ति के अवसर रहते है और आप धीरे-धीरे अमीर होने लगते है ये सभी तुला,कन्या,मेष ,कुम्भ मिथुन व सिंहै राशि वालों के लिए सबसे ज्यादा भाग्यशाली रहता है। इसके साथ ही ऐसा सपना देखने पर यश और सम्मान बढ़ने की सम्भावना भी रहती है।

साँप को बिल में जाते या बाहर निकलते देखना

सपने में सांप को उसके बिल में जाते देखते है तो यह अचानक धन प्राप्ति का संकेत माना जाता है। वही अगर आप सांप बिल से बाहर आते देखते है तो यह धन हानि का संकेत होता है।

साँप को फन उठाये देखना

सपने में साँप को अपना फन उठाए देखना एक शुभ संकेत होता है तथा सम्पत्ति की प्राप्ति का योग बनते है।

खुदाई करने पर साँप का निकलना

सपने में खुदाई करते समय साँप निकले तो यह एक शुभ संकेत होता है तथा धन की प्राप्ति का सूचक होता है।

साँप के बच्चे को देखना

सपने साँप के बच्चे को देखते है तो समझ लेना की आपकी ज़िंदगी मे कोई संकट आने की संभावना है तो ये एक प्रकार का शुभ संकेत है। क्योंकि हमे पहले संकट का पता चल जाता है तो हम आने वाली मुसीबत का सामना करने के लिए खुद को तैयार कर लेते है।

साँप के बच्चे का दिखाई देना अच्छा नहीं होता है, यह बताता है की आपको उन चीजों के प्रति सतर्क रहना चाहिए जिनको लेकर आप बिलकुल फ्री है यानी की किसी भी बात को लेकर आप ऐसा न रहे की इससे क्या होगा, अगर आपने ऐसा किया तो आपको आने वाले समय में वही बात बहुत परेशान का कारण बन सकती है जिससे आपको बहुत नुकसान उठाना पड़ सकता है।

बार बार साँप दिखाई देना

बार बार सपने में साँप दिखाई देना पितृ दोष का संकेत है तथा यह कालसर्पदोष का सूचक होता है। ऐसे में आपको कालसर्पदोष की शांति और पितृ दोष की शांति करवाना चाहिए। इसके अलावा अगर आपने साप को मारा है तो इसके लिए भी शांति करवाए।

जब किसी व्यक्ति की कुंडली में काल सर्प दोष बनता है तो ऐसे में व्यक्ति को बार बार साँप दिखाई देते है. इसका लक्षण यह है की जिस भी व्यक्ति की कुंडली में काल सर्प दोष होगा उसको बचपन से ही यानी जब से वह समझने लगा हो तब से ही उसे साँप के सपने दिखाई देने लग जाते है.
इसके लिए आप काल सर्प दोष को शांत करवाए, जब कोई व्यक्ति सांप की हत्या करता है तो उसे आने वाले जीवन में काल सर्प दोष का सामना करना ही पड़ता है. यह दोष व्यक्ति के जीवन में कई कष्ट लाता है. अगर आपको भी बचपन से ही साँप के सपने आते है और आपकी कुंडली में काल सर्प दोष है तो आप खुद ही महा मृत्युंजय मंत्र का जप करना शुरू कर दें।

ॐ त्र्य॑म्बकं यजामहे सु॒गन्धिं॑ पुष्टि॒वर्ध॑नम् ।
उ॒र्वा॒रु॒कमि॑व॒ बन्ध॑नान् मृ॒त्योर्मु॑क्षीय॒ माऽमृता॑॑त् ।।

सपने में ढेर सारे साँप देखना

अगर कोई व्यक्ति सपने में देखे की उसके आस पास ढेर सारे साप है तो यह अशुभ होता है लेकिन अगर आप सपने में उन सभी साँपो को भगा देते है या मार देते है तो यह शुभ होता है और संकट पर जित हासिल होने का सूचक होता है।

साँप का जोड़ा देखना

अगर कोई व्यक्ति साँप का जोड़ा यानी सपने में नाग नागिन को देखता है तो यह अशुभ होता है तथा किसी संकट के आने की संभावना रहती है। इसके अलावा यह पूर्वजो का रूप भी होता है, अगर आप अपने पूर्वजो की पूजा नहीं करते तो उनकी पूजा शुरू करे, रोजाना एक दीपक उनके नाम का लगाए।

गले में साँप का लटकना

अगर कोई व्यक्ति सपने में अपने गले में साँप को लिपटा हुआ या लटका हुआ देखे तो यह अशुभ होता है। किसी बीमारी या संकट के आने की सम्भावना होती है।

साँप और नेवले की लड़ाई देखना

अगर आप को सपने मे साँप और नेवले की लड़ाई दिखाई देती है तो समाझ लेना की आप पर किसी प्रकार की मुसीबत आने वाली है आप के गंभीर बीमारी लगेने का खतरा रहता है। और आप को कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते है। या आपको पुलिस थाने जाना पड़ सकता है।

मृत साँप देखना

सपने मे साँप को मरा हुआ देखना यानि आप के हाथ से पाप होना और आप को इसकी सजा मिलना अतः इस प्रकार के सपने के बुरे प्रभाव से बचाने के लिए हमे साँप वाले भगवान जैसे शिवजी की उपासना पाठ पूजा व भक्ति करनी चाहिए ताकि इस सपने का अशुभ फल आपको न लगे

लम्बा बड़ा साँप देखना

सपने में अगर कोई बड़ा और लम्बा साप देखे तो यह अशुभ होता है। इसको देखने पर निकट भविष्य में संकट का सामना करना पड़ता है, परेशानिया आती है तथा वेद पुराणों में साँप को बुरी शक्तियों का प्रतिक माना जाता है, इसलिए साँपो को देखना अशुभ माना जाता है

साँप का रास्ता काटना

अगर सपने मे कोई साँप आपका रास्ता काट जाता है तो इसका मतलब की आपके कोई शत्रु की पराजय होगी और दोस्तो इसके विपरीत जिस तरह बिल्ली रास्ता काट जाती है तो एक बार हम अपनी यात्रा कुछ समय के लिय रोक देते है और उसी प्रकार अगर हम कोई नए काम की शुरुआत करने वाले है या कोई नई यात्रा करने वाले है तो हमे वो काम कुछ समय के लिए रोक देना चाहिये। या कोई यात्रा कुछ समय के लिए रोक देना चाहिए ताकि वो अशुभ घड़ी निकाल जाये।

One thought on “सपने में साँप देखने के मतलब (Sapne Me Saap Dekhna)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

DMCA.com Protection Status