सपने में ऊंचाई से गिरना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में जो कुछ भी दिखता उसका कुछ न कुछ अर्थ ज़रूर निकलता है। तो कई सपने हमें एक दम से डरा देते है जिससे नींद से आँख भी खुल जाती है। बहरहाल आईये आज जानते है कि सपने में ऊंचाई से गिरने का क्या मतलब होता है ?
सपने में ऊंचाई से गिरना (Sapne Me Uchai Se Girna)
इस सपने का मतलब यह है कि आपको निकट भविष्य में किसी बड़ी विपत्ति का सामना करना पड़ सकता है। जिसमे आर्थिक हानि के साथ साथ स्वास्थ्य की भी हानि हो सकती है। जिससे इस सपने को अच्छा नहीं माना जा सकता है।
सपने में छत से गिरना
यदि आप सपने में खुद को छत से गिरते हुए देखते है तो इसका मतलब यह है कि आपको आने वाले समय में शारीरिक एवं मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जैसे जोड़ो के दर्द या ऐड़ियो में तकलीफ़ हो सकती है। इसलिए सावधान रहिए
सपने में ऊंचाई से गिरने का डर
स्वप्न शास्त्र के अनुसार अपने सपने में खुद को ऊंचाई से गिरने से डरते हुए देखते है तो, इस सपना का मतलब यह है कि आप अपनी भावी योजनाओं को लेकर परेशान तथा उन्हें अमल में लाने से डर रहे है। आपको आत्मविश्वास की बहुत आवश्यकता है।
सपने में फिसल कर गिरना
आप अपने सपने में खुद को फिसल कर गिरते हुए देखते है तो, इस सपने का अर्थ है कि आपको निकट भविष्य में अपने किसी परिचित या रिश्तेदार से धोख़ा मिल सकता है।
सपने में बच्चे को छत से गिरते हुए देखना
यदि आप सपने में बच्चों को छत से गिरते हुए देखते है तो इसका मतलब यह होगा कि आपको आने वाले समय में छोटी मगर परेशान करने वाली शारीरिक एवं मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही घर के बाकी सदस्यों के स्वास्थ्य पर भी आपको विशेष ध्यान रखने की जरूरत है
सपने में नदी में गिरते देखना
यदि आप सपने मैं खुद को किसी नदी में गिरता हुआ पाएं तो समझ लें कि ये एक अच्छा संकेत नहीं है। यह सपना आपके किसी मुसिबत में पड़ने का संकेत देता है। ऐसे में आपको हर कार्य बहुत ही सजगता के साथ करना होगा
आसमान से नीचे गिरते हुए देखना
आसमान से नीचे गिरते हुए सपने देखने से यह संकेत मिल सकता है कि आप हाल ही में थक गए हैं साथ ही यह इस बात का भी संकेत है कि भविष्य में आप किसी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं और आपको दुर्घटना से बचने के लिए सतर्क और विवेकपूर्ण होना चाहिए। सामान्यतया इस तरह का सपना मानसिक और शारीरिक थकावट या उप-स्वास्थ्य की स्थिति के कारण बनता है।
इस तरह का सपना आपको याद दिलाता है कि आपको ठीक से आराम करना चाहिए, पर्याप्त नींद लेनी चाहिए, अपने आहार को समायोजित करना चाहिए, और पोषण, पर्याप्त विटामिन और नमक की मात्रा संतुलित होनी चाहिए।
इसके अलावा आप सपने में आसमान से कितनी तेजी से गिरे हैं, इसका भी अलग संकेत हो सकता है जैसे आसमान से तेजी से गिरने का सपना इस ओर इशारा करता है कि आप अपने जीवन में जल्द ही कुछ महत्वपूर्ण बदलाव करेंगे। हालांकि यदि आप बेहद धीमी गति से गिरते हुए देखते हैं तो इसका अर्थ होता है कि आप किसी विषय को लेकर विवेकपूर्ण तरीके से सोच रहे हैं और उस पर एक नए समाधान या अपनी जीवनशैली चुनने का निर्णय लेने के लिए तैयार हैं।
कभी-कभी ऐसा भी होता है कि आप अपने आप जोर से गिरते हुए देखते हैं लेकिन इस दौरान तुरंत ही आपकी नींद खुल जाए और आप जाग जाएं ऐसा सपना दर्शाता है कि आप सतर्क हैं और अपने आस-पास के लोगों पर भरोसा नहीं करते है।